नेपाल में विमान दुर्घटना, 18 लोगों की मौत

नेपाल के सबसे बड़े त्‍यौहार दसई की खुशियां बुधवार तड़के उस समय मातम में बदल गईं जब दूरदराज के पर्वतीय इलाके में 19 लोगों को ले जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. इस हादसे में चालक को छोड़कर बाकी सभी लोग मारे गए. मरने वालों में 12 जर्मन और दो स्विस नागरिक तथा चार नेपाली शामिल शामिल हैं.

हादसे में सह चालक विकास पंत और कैबिन एटेंडेंट सुनीता श्रेष्‍ठा की मौत हो गई. हादसे में सिर्फ विमान चालक सुरेंद्र कंवर ही जीवित बचे. काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक मोहन अधिकारी ने बताया कि नीजि विमानन कंपनी यति एयरलाइंस का एन-एएफ ट्विन ओट्टेर विमान उतरते समय लुकला में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. विमान काठमांडू से तेन्जिंग-हिलेरी हवाई अड्डे जा रहा था. खराब मौसम के कारण चालक संकरे रनवे को नहीं देख सका और यह दुर्घटना हो गई.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin