उत्तर प्रदेश के महोबा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल्ली के निजामुद्दीन आ रही महाकौशल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. महोबा से चलने के बाद करीब 25 किलोमीटर आगे दुर्घटना हुई.
हादसे में कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं. ट्रेन के बिल्कुल पीछे के सात डिब्बे पटरी से उतरे जिसमें चार डिब्बे एसी के एक स्लीपर और दो जनरल डिब्बे हैं. रात करीब ढाई बजे ये हादसा महोबा और कुलपहाड़ स्टेशन के बीच हुआ.
ट्रेन खली करा ली गयी है लेकिन हो सकता है की कुछ लोग अंदर दबें हों. मेडिकल ट्रेन को भी घटना स्थल पर रवाना कर दिया गया है. राहत व वचाव का कार्य जारी है.आपको बता दें कि दुर्घटना के बाद ट्रेन आगे निकल गयी और ये डिब्बे पीछे पलट गए. उसके बाद कुछ दूरी पर जाकर ट्रेन रुकी.
निजामुद्दीन से जबलपुर आने वाली महाकौशल एक्सप्रेस का रूट बदला. यह गाड़ी अब बीना-सागर-कटनी रूट से आएगी. जबलपुर में भी रेलवे कंट्रोल रूम में डीआरएम सहित अन्य आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है.
कौन-कौन से कोच पलटे
4 ऐसी कोच- B1, B2, A1, HA1 ये पटरी से उत्तर कर पूरी तरह पलट गए.
2 जनरल कोच- ये पटरी से उतरे हैं लेकिन आधे पलटे हैं.
1 पार्सल वाला कोच है
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
जबलपुर के हेल्पलाइन नंबर
0761-2623817
0761-2677747
0761-2677751
0761-2677748
कटनी के हेल्पलाइन नंबर
07622-297404
07622-297468
सतना हेल्पलाइन नंबर
07672-228510
मैहर हेल्पलाइन नंबर
07674-232142