ICC रैंकिंग में टॉप पर अश्विन-जडेजा, टेस्ट में स्पिनरों की ऐसी पहली जोड़ी !

गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत स्पिन जोड़ी ने इतिहास रच दिया है. आईसीसी द्वारी जारी ताजा रैकिंग में आर. अश्विन और रवींद्र जेडजा दोनों संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन ने बंगलुरु टेस्ट में जहां दोनों पारियों को मिलाकर 8 विकेट झटके , वहीं जडेजा ने 7 विकेट निकाले, जिससे दोनों को 892 की रेटिंग मिली है. ऐसा पहली बार हुए है, जब स्पिनरों की जोड़ी आईसीसी रैंकिंग में एक ही रेटिंग हासिल कर टॉप पर पहुंची.


गेंदबाजों की आीसीसी रैंकिंग -
1. रवींद्र जडेजा (भारत ), रेटिंग 892
1.आर. अश्विन (भारत ), रेटिंग 892
3. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया ), रेटिंग 863
4. रंगना हेराथ (श्रीलंका ), रेटिंग 827
5. के रबाडा (द. अफ्रीका ), रेटिंग 821

गौरतलब है कि इससे पहले आईसीसी रैंकिंग में डेल स्टेन और मुथैया मुरलीधरन संयुक्त रूप (अप्रैल 2008) से नंबर 1 रहे थे, लेकिन स्पिनर के तौर पर आर. अश्विन और जडेजा की जोड़ी पहली बार पहले नंबर पर काबिज हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin