जॉली LLB-2 और रईस के बाद विद्या की 'बेगम जान' भी PAK में हुई बैन !

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को उनकी आने वाली फिल्म 'बेगम जान' के लिए तारीफ मिल रही है. फिल्म का ट्रेलर इस महीने की शुरुआत में आया था और यह अगले महीने रिलीज होगी.

फिल्म 'बेगम जान' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी की बांग्ला फिल्म 'राजकहिनी' की हिंदी रिमेक है, जो भारत और पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर स्थापित है. खबर है कि इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

एक रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में दिखाए भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दृश्यों की वजह से ही फिल्म 'बेगम जान' पड़ोसी देश में रिलीज नहीं हो रही है. दोनों देशों के बीच की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को भी एक कारण माना जाता है जिसकी वजह से 14 अप्रैल को फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया जा रहा है.

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने भी पाकिस्तान सरकार को कथित तौर पर फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज करने की परमिशन देने के लिए लिखा है. हालांकि उन्हें अभी तक पाकिस्तान सरकार से इसका कोई जवाब नही मिला है.


रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या की फिल्म 'बेगम जान' को 'रईस', 'जॉली एलएलबी', 'नीरजा' आदि जैसे विवाद का सामना करना पड़ सकता है. पाकिस्तान का एंगल होने की वजह से इन फिल्मों को यहां रिलीज नहीं करने दिया गया.

Source : AajTak

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin