शादी से पहले दूल्हे का एक्सीडेंट, दुल्हन की जिद पर अस्पताल में विवाह

बिहार में एक अनोखी शादी एक बार फिर से देखने को मिली है. यह अनोखी शादी बीते शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में हुई. अनोखी इसलिए नहीं कि इस पर करोड़ों रुपए खर्च हुए या फिर किसी बड़े होटल में या शादी हुई. अनोखी इसलिए क्योंकि यह शादी एक अस्पताल में हुई.

दरअसल, लाल जी कुमार नाम के युवक की शादी पिछले महीने सीमा कुमारी नाम की लड़की से तय हुई थी. शादी रविवार के दिन यानी 5 मार्च को होनी थी. मगर 1 मार्च को एक सड़क दुर्घटना में लालजी कुमार बुरी तरीके से घायल हो गए और उनका दांया पैर भी टूट गया. इस दुर्घटना के बाद उनको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. दुर्घटना की जानकारी जैसे ही लड़की वालों को पता चली, दुल्हन सीमा कुमारी सीधे अस्पताल पहुंच पहुंच गईं और लालजी कुमार की सेवा सुश्रुता में लग गईं. 2 दिन तक लगातार सीमा ने लाल जी कुमार की सेवा की और इसी दौरान उसने फैसला किया कि वह अस्पताल से सीधे अब अपने ससुराल जाएगी.

सीमा कुमारी के इस जिद से तो पहले उसके माता-पिता सकते में आ गए मगर सीमा के ना मानने पर आखिरकार उन्हें भी झुकना ही पड़ा. 3 मार्च को अस्पताल में ही बिस्तर पर पड़े हुए लाल जी कुमार के साथ सीमा कुमारीने परिवार वालों और अस्पताल के मरीजों के उपस्थिति में एक दूसरे को वरमाला पहनाया और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं. इस तरह मुजफ्फरपुर में हुई यह शादी एक यादगार और अनोखी शादी बन गई.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin