BSNL का धमाकेदार ऑफर, 399 रुपए में रोज 2जीबी डाटा फ्री

सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने रिलायंस जियो व एयरटेल को टक्कर देने के लिए मंगलवार को एक जबरदस्त प्लान लॉन्च किया है। बीएसएनएल के इस नए प्लान के तहत 339 रुपए प्रति माह में दो जीबी हाई स्पीड डाटा रोजाना दिया जाएगा।


बीएसएनएल के महाप्रबंधक संजीव त्यागी ने कहा कि जियो और अन्य निजी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में हमने सबसे सस्ता प्लान लांच किया है, जिसमें 339 रुपए प्रति माह में ग्राहकों को दो जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेंगे। साथ ही एक माह तक बीएसएनएल से बीएसएनएल मुफ्त कॉल करने की सुविधा मिलेगी, अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 25 मिनट प्रतिदिन मिलेंगे, उसके बाद कॉल की दर 25 पैसे प्रति मिनट होगी। यह प्लान एक अप्रैल 2017 से प्रभावी होगा।


पिछले साल बीएसएनएल ने दो प्लान लॉन्च किए थे। इन प्लान्स में कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को फ्री कॉल और अनलिमिटेड डाटा देने का ऐलान किया था। पहला प्लान 99 रुपए का है, जिसके तहत पूरे देश में ग्राहक बीएसएनएल से बीएसएनएल अनलिमिटेड फ्री कॉल और 300 एमबी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इस प्लान की कीमत कोलकाता टीडी, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र और राजस्थान में 99 रुपए होगी। वहीं, बाकी क्षेत्रों के लिए इसकी कीमत 119 रुपए से 149 रुपए रखी गई है। वहीं, दूसरा प्लान 339 रुपए का है। इसके तहत पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉल के साथ 28 दिनों के लिए 1 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे देश मे रोमिंग भी फ्री दी जा रही है।

Source : naidunia

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin