व्हाइट हाउस पर कार बम की धमकी के बाद अलर्ट

वॉशिगटन: अमेरिका में व्हाइट हाउस की एक जांच चौकी के पास शनिवार देर रात एक कार अचानक पहुंच गई, जिसके चालक ने उसमें बम होने का दावा किया. ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.


हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वाहन में कोई उपकरण मिला या नहीं, पर व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. वाहन की जांच की जा रही है. व्हाइट हाउस के चारों ओर सड़कों को बंद कर दिया गया है.


Source : ABP न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin