नवरात्रि के दूसरे दिन लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग को नया बाशिंदा मिल गया है. बुधवार को मुख्यमंत्री योगी अपने सरकारी बंगले में पहला कदम किसी भी वक्त रख सकते हैं. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन लखनऊ से आ रही खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास को जाने वाले कालीदास मार्ग को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है, मीडिया के प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है. योगी के पुरोहितों का कहना है कि वो बुधवार के मुहूर्त में ही गृह प्रवेश करेंगे.
सुबह होगी पूजा
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के बंगले में सुबह नवरात्रि की कलश पूजा होगी. पूजा का मुहूर्त सुबह 4:30 बजे से लेकर सुबह 6:30 बजे तक है. गोरखनाथ मंदिर के पुजारी खुद पूजा के कर्मकांड पूरे करेंगे. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री खुद भी इस पूजा में शरीक हो सकते हैं.
शाम को फलाहार
शाम करीब 5 बजे को बंगले पर सरकार के मंत्री, विधायक और बीजेपी के बड़े नेता जुटेंगे. यहां इन लोगों के लिए फलाहार का कार्यक्रम रखा गया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब डेढ़ सौ लोगों के साथ फलाहार करेंगे.
सरकारी बंगला बना सादगी की मिसाल
अखिलेश यादव के के वक्त महंगी क्रॉकरी और फर्नीचर से सजा 5, कालिदास मार्ग का बंगला नए सीएम के मिजाज के मुताबिक बदला गया है. महंगे सोफा की जगह जमीन पर बैठने का इंतजाम किया गया है. बेडरूम में महंगे बिस्तरों को बदलकर लकड़ी का तख्त लगाया गया है. विदेशी क्रॉकरी की जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तांबे और कांसे के बर्तनों में मेहमानों की मेजबानी करेंगे.
गोरखपुर में मना सकते हैं अष्टमी
लखनऊ में सरकारी बंगले के साथ गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के ठिकाने यानी गोरखनाथ मंदिर में भी नवरात्रि की पूजा चल रही है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी अष्टमी के मौके पर यहां जा सकते हैं.
Source : आजतक