डेब्यू मैच में ही छाया ये 'चाइनामैन' गेंदबाज, ऐसे ढेर हुए ऑस्ट्रेलियाई सूरमा

धर्मशाला में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत की ओर से डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव मैदान में जमकर धमाल मचा रहे हैं। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 10 रन के स्कोर पर ही गिर गया था।

मैच के दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर ही विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज वॉर्नर और कप्तान स्मिथ मानो क्रीज पर अंगद की पैर की तरह जम से गए। दूसरे विकेट के लिए भारतीय बॉलर तरस रहे थे।

जिसके बाद कप्तान रहाणे ने गेंदबाजी में परिवर्तन करते हुए विराट की जगह टीम में शामिल किए गए गेंदबाज कुलदीप यादव को गेंद थमाई। टीम इंडिया के पहले 'चाइनामैन' टेस्ट गेंदबाज यादव ने अपना कप्तान को निराश नहीं किया।

पारी के 34 वे और अपने तीसरे ही ओवर में कुलदीप यादव ने डेविड वॉर्नर (56) को रहाणे के हाथों कैच कराया। यादव यही नहीं रूके इसके बाद टीम के 44.5 और अपने आठवेंओवर में कुलदीप ने हैंड्सकॉम्ब (8) को बोल्ड कर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी संभली भी नहीं थी कि यादव ने अपने अगले ही ओवर में खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (8) की भी गिल्लियां बिखेर दी। मैक्सवेल के पास यादव की इस गेंद का कोई जवाब नहीं था।

कानपुर के इस युवा खिलाड़ी ने पहले मैच में अब तक जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया है उससे तो यही लगता है कि वो एक लंबे रेस के घोड़े साबित हो सकते है।


Source : naidunia

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin