प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, झुलसने से मजदूर की मौत

दिल्ली के नरेला इलाके में शुक्रवार देर रात एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह आग लगने के दौरान फैक्ट्री के अंदर ही था. रात करीब 12 बजे घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई.

फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग को काबू करने में फायरकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसके अंदर रखे गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से आग देखते ही देखते आसपास की फैक्ट्रियों में भी फैल गई. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक आग लगने के वक्त तीन लोग फैक्ट्री में मौजूद थे, जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है.


हालांकि आग की चपेट में आने से तीसरे शख्स की मौत हो गई. इसके अलावा आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. फायर ब्रिगेड की 32 गाड़ियों ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया.

Source : Aajtak

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin