अब WhatsApp पर Snapchat जैसा स्टोरी फीचर लाने के बाद, फेसबुक ने एक नए कैमरा फीचर की शुरुआत की है. अब आप फेसबुक ऐप खोलेंगे तो सबसे ऊपर आपको एक नया फीचर दिखेगा. इससे फोटो और वीडियो में इफेक्ट्स ऐड किये जा सकते हैं. इसके कंटेंट को 'फेसबुक स्टोरीज' पर शेयर किया जा सकता है और अगर आप चाहें तो इसे अपने फोन में भी सेव कर सकते हैं. ये Instagram के 24 घंटे के लिए लगने वाली स्टोरी की तरह का फीचर ही है.
इसमें कई इफेक्टस हैं. एक ऐसा इफेक्ट भी है जिससे फोटो में जो भी होगा वो Minion की शेप ले लेगा. उदाहरण के तौर पर आपने कैमरा ऑन कर लिया तो आपके साथ Minion भी दिखेगा. यूजर्स इन पोस्ट को 'फेसबुक डायरेक्ट' के जरिए, किसी फेसबुक फ्रेंड के न्यूज फीड में भी शेयर कर सकते हैं. बाद में आपके साथ-साथ ये स्टोरीज, फ्रेंड के न्यूज फीड से भी हट जाएंगी.
हाल ही में जब WhatsApp पर ये फीचर आया था, तब लोगों ने इसे खासा पंसद नहीं किया था. यूजर्स के विरोध के बाद WhatsApp को 'About' फीचर वापस लाना पड़ा. फेसबुक, मैसेंजर पर भी स्टोरी फीचर ले कर आया है. एक-एक करके फेसबुक Snapchat के फीचर्स कॉपी कर रहा है.
गौरतलब है कि 2013 में फेसबुक ने $300 करोड़ में Snapchat का अधिग्रहण करना चाहा था . लेकिन Snapchat के को-फाउंडर इवन स्पीगेल ठुकरा दिया था. हालांकि Snapchat पर यूजर्स फेसबुक के मुकाबले कम है, लेकिन Snapchat ऐसे कई फीचर्स लेकर आया जिसके कारण इसके यूजर्स को ये काफी पसंद है.