गोवा में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद नई सरकार के गठन को लेकर पणजी से दिल्ली तक सियासत गर्मा गई है. इस बीच मनोहर पर्रिकर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. मनोहर पर्रिकर चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने हैं. पर्रिकर नवंबर 2014 से 13 मार्च 2017 तक रक्षामंत्री रहे. अभी विधानसभा सदस्य नहीं हैं.
इसस पहले कांग्रेस मनोहर पर्रिकर की शपथ पर रोक लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची. मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 16 मार्च को गोवा में बहुमत परीक्षण कराने को कहा. सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल से इससे पहले सभी प्रक्रिया पूरी करने को कहा. अदालत ने मनोहर पर्रिकर के शपथ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.
BJP को 2 और MLA का समर्थन
गोवा में मनोहर पर्रिकर को दो और निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिल गया है. चर्चिल अलेम्मो और प्रसाद गांवकर ने मनोहर पर्रिकर को समर्थन देने का ऐलान किया है. अब पर्रिकर को कुल 23 विधायकों का समर्थन हासिल हो गया है.

कांग्रेस विधायकों का राजभवन मार्च
इस बीच कांग्रेस सरकार गठन के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रही. कांग्रेस के 17 विधायक महासचिव दिग्विजय सिंह के साथ बस से राजभवन पहुंचे. कांग्रेस मांग कर रही है कि सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के कारण पहले उन्हें सरकार गठन का मौका मिले. हालांकि, 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 21 विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी. सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस को इसी बात के लिए फटकार लगी थी कि अगर आपके पास संख्याबल है तो आप राज्यपाल के पास क्यों नहीं गए?