ICC ने जारी की ताजा वनडे रैंकिंग, डिविलियर्स ने मारी बाजी


आईसीसी की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्तर प्राप्त हुआ है. डिविलियर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में कुल 262 रन बनाए थे जिसमे वेलिंगटन में तीसरे वनडे मैच में बनाए गए 85 रनों की पारी भी शामिल है.


आईसीसी की ओर से अपने ट्विटर हैंडल पर जारी ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पछाड़ कर शीर्ष स्थान हासिल किया है. इस सूची में दूसरे तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं.

इस रैंकिंग में चौथा स्थान पाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए रूट अपने करियर में सर्वोच्च रैंकिंग पर हैं. इसके साथ ही आईसीसी की ओर से जारी एकदिवसीय गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाड़ी इमरान ताहिर शीर्ष स्थान पर हैं. इसमें दूसरा स्थान अफगानिस्तान के मोहम्मद नाबी और तीसरा स्थान श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को प्राप्त हुआ है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में लिए गए सात विकेट के कारण इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में जगह बना पाए हैं. वह इस सूची में नौवें स्थान पर हैं.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin