बंगलुरु टेस्ट : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 75 रन से हराया !

बंगलुरु टेस्ट भारत ने 75 रनों से जीत लिया है. पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 112 रनों पर आल आउट हो गई. दूसरी पारी में आर. अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की, और 6 विकेट झटके.

ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की पारी

जीत के लिए 188 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 110रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं.  अश्विन ने अपनी फिरकी से अब तक 4 विकेट निकाले हैं, जबकि उमेश यादव को 2 और ईशांत शर्मा को एक विकेट मिला है.  22 के स्कोर पर मैट रेनशॉ (5 रन) को ईशांत शर्मा ने विकेटकीपर साहा के हाथों कैच करा ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया. डेविड वॉर्नर (17 रन) को आर. अश्विन ने एलबीडब्ल्यू कर दूसरा झटका दिया. कप्तान स्टीव स्मिथ और शॉन मार्श 25 रन जोड़ पाए थे कि ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा. उमेश यादव ने शॉन (9 रन) को एलबीडब्ल्यू कर दिया. 74 के स्कोर पर  स्मिथ (28 रन) को भी उन्होंने एलबीडब्ल्यू किया. 101 के स्कोर पर अश्विन ने मिशेल मार्श (13 रन)  को करुण नायर के हाथों कैच कराया. जबकि इसी स्कोर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया. मैथ्यू वेड (0) को विकेटकीपर साहा ने लपका. चायकाल के बाद अश्विन ने मिशेल स्टार्क (1 रन ) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिराया. रवींद्र जडेजा ने स्टीव ओकीफे (2 रन) को बोल्ड कर कंगारुओं को आठवां झटका दिया.

हेजलवुड के आगे टीम इंडिया संभल नहीं पाई

लंच से पहले टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 274 रनों पर सिमट गयी. जोस हेजलवुड ने 67 रन देकर 6 विकेट चटकाए. जबकि मिशेल स्टार्क और स्टीव ओकीफे ने 2-2 झटके दिए. चौथे दिन भारत ने 213/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन विराट ब्रिगेड और 61 रन ही जोड़ पाई.हेजलवुड और स्टार्क ने चौथे दिन सुबह भारत को जबरदस्त झटके दिए. पहले मिशेल स्टार्क ने 238 के स्कोर पर पारी के 85वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो विकेट लेकर भारत को मुश्किल में डाला. 11वीं फिफ्टी पूरी करने वाले अजिंक्य रहाणे (52 रन) को उन्होंने एलबीडब्ल्यू किया. जबकि करुण नायर (0) को उन्होंने बोल्ड किया. रहाणे और पुजारा के बीच पांचवें विकेट के लिए 118 रन बने. इसके बाद 242 के स्कोर पर चेतेश्वर पुजारा ( 92 रन) भी चलते बने. उन्हें हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया. 246 के स्कोर पर हेजलवुड ने आर. अश्विन को आउट किया. 258 के स्कोर पर उमेश यादव (1 रन) भी हेजलवुड के शिकार हुए. 274 स्कोर पर आखिरी विकेट के रूप में ईशांत शर्मा (6 रन) को ओकीफे ने आउट किया.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin