हॉकी: भारतीय महिला टीम ने बेलारूस को 3-1 से दी मात

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को बेलारूस को पांचवें और अंतिम मुकाबले में 3-1 से हराया. भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीतकर 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. भारतीय टीम की ओर से वंदना कटारिया ने मैच के छठे मिनट में शानदार गोल किया.

पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम की खिलाडी गुरजीत कौर ने 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर दागकर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी.

वैसे पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों ने बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन दर्शकों को 52 वें मिनट में रोमांच देखने को मिला, जब यूलिया माइकिचिक ने पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया.

हांलाकि, उसके बाद भारतीय टीम मजबूती से खेली और 55 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर दागकर आखिर में कप्तान रानी ने मैच टीम इंडिया के पक्ष में कर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin