बीसीसीआई इस बार आईपीएल-10 में खिलाड़ियों की हेलमेट पर कैमरा लगाना चाहती है, जिससे दर्शकों को हर चीज आसानी से और नजदीक से दिखाई दे।
हेलमेट पर कैमरा लगने से दर्शकों को गेंदबाज के हाथ छुट रही गेंद अच्छे से दिखाई देगी, जिसे देखकर दर्शक क्रिकेट के बारे में और ज्यादा समझने की कोशिश करेंगे।
बिग बैश लीग से हुई थी शुरुआत :
क्रिकेट मैच में इस तरह की तकनीक की शुरुआत बिग बैश लीग से हुई थी। बिग बैश लीग में बल्लेबाज की हेलमेट पर कैमरा पहली बार 2012 में लगाया गया था। जो दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया था। इस तरह के हेलमेट का इस्तेमाल सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन ने किया था।
बिग बैश लीग में इसी तरह की दो और तकनीक की शुरुआत हुई थी. जिसमें एक में अंपायर की टोपी में कैमरा लगाया गया था और दूसरे में मैदान पर खड़े खिलाड़ी के साथ माइक भी लगाया गया था, जिससे वह कमेंटेटर से बात कर सकें। अंपायर की टोपी पर लगे कैमरे की इस तकनीक का इस्तेमाल आईपीएल में 2014 में हो चुका है और आईपीएल के प्रशंसकों ने इसे खूब पसंद किया था।
