जानें कॉमेडियन कपिल शर्मा कब करने वाले हैं शादी

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए शनिवार की सुबह खुशी लेकर आई, मगर रविवार की सुबह होते-होते ये पता चला कि इस खुशी में और चार चांद जुडने वाले हैं, क्योंकि मामला ही कुछ ऐसा था. सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड रू-ब-रू कराने के बाद कपिल शर्मा ने ये बड़ा खुलासा किया कि वो अपनी इस गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं.

कपिल शर्मा अगले साल की शुरुआत में करने वाले हैं शादी!

आपने बिल्कुल सही पढ़ा… बॉम्बे टाईम्स को इंटरव्यू देते हुए कपिल शर्मा ने कहा, “पता नहीं लोगों को मेरी ट्वीट पर विश्वास क्यों नहीं होता है. इसमें हैरानी वाली कौन सी बात है. हां मैं गिनी से शादी कर रहा हूं और वो मेरा प्यार हैं. मैं 10 साल से जालंधर में अपने कॉलेज के दिनों से उन्हें जानता हूं. मैं स्टैंड-अप कॉमेडी करने के लिए उनके कॉलेज जाया करता था. मुझे पहली बार देखते ही उनसे प्यार हो गया. मेरी मां गिनी को पसंद करती हैं.”

कपिल और गिनी अगले साल शादी करने का प्लान बना रहे हैं. कपिल ने पुष्टि की कि वो 2018 के जनवरी में शादी कर सकते हैं. कपिल ने कहा, ”मुझे पता है कि मैं अपने शो पर दीपिका पादुकोण और बाकी एक्ट्रेसेस के साथ बहुत ‘छेड़खानी’ करता रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अब मेरे लिए सेटल होने का समय आ गया है. मुझे खुशी है कि मैं जिसे चाहता था वो मुझे मिल गई है.”

गिनी (भावनीत चतुर्थ) कॉमेडी शो ‘हंस बलिए’ में साल 2009 में दिखाई दीं थी. लेकिन गिनी ने स्टैंड-अप कॉमेडी के बजाय एमबीए करने का फैसला किया. इसके अलावा वह अपने पिता के बिज़नेस में उनकी मदद करती हैं.

source : ABPन्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin