शादी से पहले पापा बने करण जौहर के बच्चों की तस्वीर आई सामने !

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर कुछ दिन पहले जुड़वां बच्चों के पापा बन गए हैं. बताया जा रहा है कि सरोगेसी से उनको एक बेटा और बेटी हुए हैं. खबर है कि दोनों के नाम यश और रूही रखा गया है. खबर के मुताबिक करण ने बेटे का नाम पिता यश जौहर के नाम पर और बेटी का नाम मां हीरू जौहर के नाम के अक्षरों को मिलाकर रखा गया है.



करण के बच्चों की तस्वीर देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे करण के बच्चों की तस्वीर बताया जा रहा है. पर इस पूरे मामले में करण ने कुछ कहा नहीं है. तो ये साफ नहीं है कि ये असली फोटो है या नकली फोटो है.

आपको बता दें कि सेलेब्स के बच्चों की तस्वीर वायरल होना कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले सैफ-करीना के बेटे तैमूर की भी कई गलत तस्वीरें वायरल हो गई थी.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin