अबू आजमी ने करण जौहर के सरोगेसी के जरिए पिता बनने का मखौल उड़ाया है. अबू आजमी ने कहा है कि क्या उन्हें (करण जौहर को) शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिली. या उन्हें कोई बीमारी है?
अबू आजमी के मुताबिक अगर करण जौहर शादी नहीं भी करना चाहते थे तो उन्हें किसी गरीब बच्चे को गोद लेना चाहिए था. बता दें कि करण जौहर को सरोगेसी के जरिए एक बेटी और एक बेटा हुए हैं. इनके नाम यश और रूही रखे गए हैं. इन बच्चों का बर्थ रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को हुआ है. रजिस्ट्रेशन में करण को बच्चों का पिता बताया गया है.
