जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से करीब 30 किमी दूर चरगवां थाने के अंतर्गत सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. करीब 8 बजे हुए इस हादसे में कम से कम 16 मजदूरों की मौत की खबर है. वहीं कईयों के घायल होने की सूचना है. घायलों को जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया गया है.
जबलपुर जिले के चरगवां थाने के अंतर्गत कमतिया में सोमवार सुबह 8 बजे मजदूरों को लेकर जा रहा टाटा 407 ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे की जानकारी लगते ही कलेक्टर महेश चौधरी, एसपी महेंद्र सिकरवार और बरगी विधायक प्रतिभा सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए थे. वहीं आसपास के गांव के सैकड़ों लोग भी रेस्क्यू टीम की मदद के लिए वहां मौजूद रहे.
मिनी ट्रक में करीब 50 मजदूरों के बैठे होने की पुष्टि हुई है. ये सभी ललपुर के पास एक फार्म हाउस में काम के लिए जा रहे थे. हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. जहां मिनी ट्रक पलटा वहां घाट है. माना जा रहा है कि ब्रेक फेल होने या स्पीड के कारण अनियंत्रित होने से ट्रक पलटा होगा. प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है
Source :ABP न्यूज़