IPL: पंजाब की कप्तानी संभालेंगे मैक्सवेल, मुरली की छुट्टी



आईपीएल के 10वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल करेंगे. उन्हें मुरली विजय की जगह चुना गया है. किंग्स पंजाब ने पिछले सीजन के बीच में ही द.अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को हटा कर मुरली विजय को कप्तानी सौंपी थी. दरअसल, मिलर की कप्तानी में पंजाब ने अपने छह शुरुआती मैचों में से पांच गंवा दिए थे. पंजाब का पिछले सत्र में प्रदर्शन काफी खराब रहा था. उसने 14 मैचों में से केवल 4 मैच ही जीते थे.

इयोन मॉर्गन भी थे कप्तानी की होड़ में
आईपीएल के मौजूदा सीजन की शुरुआत पांच अप्रैल से होगी. पंजाब ने इस बार इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन को भी टीम में शामिल किया है. ऐसी चर्चा थी कि इंग्लिश स्टार मोर्गन को ही टीम की कमान सौंपी जाएगी. आखिरकार टीम ने मैक्सवेल को कप्तानी के लिए उपयुक्त पाया.

2014 में फाइनल तक पहुंचा चुके हैं मैक्सवेल
2014 सीजन में मैक्सवेल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब को फाइनल तक पहुंचाया था. उस सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 187.75 की स्ट्राइक रेट से 552 रन बनाए थे. मैक्सवेल ने अब तक आईपीएल के 43 मैचों में 161.61 के स्ट्राइक रेट से 918 रन बनाए हैं. अगर पिछले दो सीजन की बात की जाए,तो मैक्सवेल का प्रदर्शन खराब रहा है, उन्होंने 22 मैचों में केवल 324 रन ही बनाए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin