रांची टेस्ट से पहले धोनी से मिले माइकल क्लार्क

भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ आए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क इन दिनों भारत में काफी घूम रहे हैं. माइकल क्लार्क ने सोमवार को अपने फेसबुक पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो शेयर की. माइकल क्लार्क ने नई दिल्ली में रिति स्पोर्ट्स के ऑफिस में धोनी से मुलाकात की थी. इससे पहले क्लार्क ने पुणे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ डिनर का भी लुत्फ उठाया था.
जम कर खेली होली
भारत में होने के कारण माइकल क्लार्क ने इस बार होली का काफी लुत्फ उठाया. उन्होंने अपनी होली भी तस्वीर शेयर की थी.
डीआरएस पर भारत का साथ
माइकल क्लार्क इस दौरे पर कमेंट्री कर रहे हैं, इसके बावजूद भी वह लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में हुए डीआरएस विवाद को लेकर माइकल क्लार्क खुल कर भारतीय टीम और विराट कोहली के समर्थन में आए थे और अपनी ही टीम की लताड़ लगाई थी. क्लार्क ने कहा था कि अगर स्टीव स्मिथ डीआरएस मामले में गलत हैं तो उनपर कार्रवाई होनी चाहिए.
बंगलुरु में चलाया था टुक-टुक
वहीं बंगलुरु में खेले गए टेस्ट मैच से पहले भी क्लार्क ने टुक-टुक (ऑटो) चलाते हुए फोटो शेयर की थी. क्लार्क की वह फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin