Nubia M2, M2 Lite, N2 स्मार्टफोन हुए लॉन्च, 16MP के फ्रंट कैमरा से लैस

ZTE ब्रांड के नूबिया ने मंगलवार को तीन नए स्मार्टफोन नूबिया M2, नूबिया M2 लाइट, नूबिया N2 लॉन्च किए. तीनो स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर वैरिएंट में उपलब्ध होंगे. M2 और M2 लाइट की कीमत 2,699 युआन ( लगभग 27,000 रुपये) और 1,799 युआन ( लगभग 18,000 रुपये) रखी गई है वहीं नूबिया N2 की कीमत 1,999 युआन (लगभग 19,000 रुपये) होगी. ये डिवाइस 8 अप्रैल से उपलब्ध होगा.

ये तीनों स्मार्टफोन 5.5 इंच की स्क्रीन के साथ आता है लेकिन इन तीनों डिवाइस की रिजॉल्यूशन अलग-अलग है. साथ ही तीनों डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड के अलग-अलग वर्जन पर काम करते है.

नूबिया M2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 ओएस है जो कंपनी के ओएस नूबिया UI 4.0 पर चलता है. डिवाइस में 5.5 इंच की फुल HD स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्लस है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ब4 जीबी रैम दी गई है. कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसका एक लेंस कलर इंफॉर्मेशन को कैप्चर करता है तो दूसरा मोनोक्रोम को कैप्टर करता है. दोनों ही लेंस को f/2.2 अपरचर दिया गया है. अब फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है.

नूबिया M2 64 जीबी और 128 जीबी के इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट के साथ आता है. जो 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, टाइप-सी और जीपीएस कनेक्टीविटी की गई है. ये डिवाइस होमबटन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. पावर के लिए 3630mAh की बैटरी दी गई है.

अब बात करते हैं नूबिया M2 लाइट की. इसकी स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720×1280 पिक्सल है. इसमें मीडियाटेक हेलियो P10 प्रोसेसर जो 3 रैम जीबी/32जीबी मैमोरी और 4जीबी/64जीबी रैम वैरिएंट में आता है. इसमें एंड्रॉयड 7.0 नॉगट ओएस दिया गया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है.


इस कंपनी के तीसरे डिवाइस नूबिया N2 की बात करते हैं. नूबिया N2 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है. इसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. डिवाइस में मीडियाटेक ऑक्टाकोर के साथ 4GB रैम दी गई है. ये 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है जिसमें f/2.2 अपरचर दिया गया है. वहीं 16 मेहापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है.



Source :

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin