लेट हुए मोदी के मंत्री तो रुकवा दी ट्रेन, PA ने स्टाफ को धमकाया !


देश में वीआईपी कल्चर किस तरह हावी है, उसका एक मुजाहरा जालंधर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला. यहां केंद्रीय मंत्री और पंजाब में बीजेपी के अध्यक्ष विजय सांपला की वजब से ट्रेन को 8 मिनट तक रोके रखा गया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार 5 मार्च की है, जब विजय सांपला को अमृतसर से जयपुर के बीच चलने वाली अजमेर एक्सप्रेस पर जालंधर से सवार होना था. ट्रेन अपने निर्धारित समय 7.10 बजे पर जालंधर सिटी स्टेशन पहुंच गई, लेकिन सांपला तब तक वहां पहुंचे नहीं थे. हालांकि सांपला के पीए स्टेशन पहुंच चुके थे और उन्होंने स्टेशन कर्मियों को ट्रेन रोके रखने की चेतावनी दी.

सांपला की लेटलतीफी के कारण ट्रेन को आठ मिनट तक रोके रखा गया. आखिर में सांपला स्टेशन पहुंचे और ट्रेन पर हुए, जिसके बाद ही ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया.

इस संबंध में शिकायत मिलने पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने जांच के आदेश दिए थे और उसी जांच में यह खुलासा हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin