अब तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर वापस मिलेगी 50 फीसद रकम

अब तक तत्काल टिकट पर ज्यादा पैसा लगने से परेशान रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। जानकारी के अनुसार अब उन्हें तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर 50 प्रतिशत रकम वापस मिल सकेगी। रेलवे 1 जुलाई 2017 से कई बदलाव करने जा रहा है जिसके बाद यह संभव हो सकेगा।

फिलहाल यात्री अगर अपना तत्काल टिकट कैंसिल करता है तो इसे कोई रिफंड नहीं मिलता है। रेलवे इसके अलावा यात्री आरक्षण प्रणाली में भी कुछ बदलाव करने जा रहा है। साथ ही रेलवे एक और व्यवस्था करने जा रहा है जिसके चलते ट्रेन में आरएसी टिकट को भी कंफर्म माना जाएगा। इसकी मुख्य वजह आरक्षित कोच में आरएसी को लेकर यात्रियों के बीच होने वाले विवाद को रोकना है।

इन नई चीजों की भी होगी शुरुआत
अब टिकटों को अंग्रेजी और हिंदी के अलावा कई भाषाओं में भी जारी किया जाएगा।
वैकल्पिक रेल समायोजन प्रणाली, सुविधा ट्रेन शुरू करने और एक नंबर की दो ट्रेन चलाने की तैयारी भी की जा रही है।
प्रीमियम ट्रेनों एवं फ्लैक्सी फेयर प्रणाली भी खत्म की जा सकती है। दरअसल रेलवे ने इस प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए शुरू किया था।

रेलवे अगले महीने से देशभर की राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में से पावर कोच को हटाकर यात्री कोच लगाएगी। फिलहाल यह ट्रायल के रूप में राजधानी ट्रेनों से शुरू होगा।

1 टिप्पणी

  1. सराहनीय पहल साधुबाद
© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin