कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े और सुनील के शो को छोड़ने के बाद से कपिल के शो को पहले जैसी टीआरपी नहीं मिल रही है. लेकिन अब कपिल शर्मा और चैनल ने भी शो की टीआरपी को देखते हुए सुनील ग्रोवर की जगह किसी और को ढूंढने की पूरी तैयारी कर ली है.
सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई हैं लेकिन वह नया कलाकार कौन होगा इस बारे में अभी तक चैनल की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
वैसे खबरों में कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की एंट्री शो में पक्की हो गई है. कुछ खबरें राजू के बयान के हवाले से ही चल रही हैं. बता दें कि राजू भी सुनील ग्रोवर की तरह वैराइटी के किरदार निभाने में माहिर हैं.
वहीं चर्चा है कि शो सुनील ग्रोवर जो महिला किरदार निभाते थे, उसे अब असली लड़की निभाएगी. कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही फेमस कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर एंट्री लेने वाली हैं.
'द कपिल शर्मा शो' से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बुधवार को हुई कपिल शर्मा के शो की शूटिंग में जैमी लीवर मौजूद थीं और शो के लिए शूटिंग भी कर चुकी है. आपको बता दें कि जैमी लीवर कपिल शर्मा की पहली बॉलीवुड फिल्मे 'किस किस को प्या र करूं' में भी नजर आ चुकी हैं. जैमी ने इस फिल्म में कपिल की नौकरानी का किरदार निभाया था.
अब इस शो की टीम को कौन जॉइन कर रहा है, यह राज तो आने वाले एपिसोड्स के साथ ही खुलेगा!

Koi aa raha hai Kapil ke mohalle mein apni kalakari ka dhamaka karne. Stay tuned to know what's going to happen in #TheKapilSharmaShow pic.twitter.com/pwplISLLrD— Sony TV (@SonyTV) March 28, 2017
वैसे खबरों में कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की एंट्री शो में पक्की हो गई है. कुछ खबरें राजू के बयान के हवाले से ही चल रही हैं. बता दें कि राजू भी सुनील ग्रोवर की तरह वैराइटी के किरदार निभाने में माहिर हैं.
वहीं चर्चा है कि शो सुनील ग्रोवर जो महिला किरदार निभाते थे, उसे अब असली लड़की निभाएगी. कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही फेमस कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर एंट्री लेने वाली हैं.
'द कपिल शर्मा शो' से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बुधवार को हुई कपिल शर्मा के शो की शूटिंग में जैमी लीवर मौजूद थीं और शो के लिए शूटिंग भी कर चुकी है. आपको बता दें कि जैमी लीवर कपिल शर्मा की पहली बॉलीवुड फिल्मे 'किस किस को प्या र करूं' में भी नजर आ चुकी हैं. जैमी ने इस फिल्म में कपिल की नौकरानी का किरदार निभाया था.
जैमी लीवर जल्द ही सोनी चैनल के नए शो 'सबसे बड़ा कलाकार' को होस्ट भी करते हुए नजर आने वाली हैं.Very excited #SabseBadaKalakar Let the fun begin ✌🏼 https://t.co/PJmLk2BBkA— Jamie Lever (@Its_JamieLever) March 8, 2017