रिलायंस जियो भी प्राइस वॉर में पीछे नहीं है। दरअसल, कंपनी के पास एक ऐसा प्लान है, जिससे यूजर जियो को छोड़ दूसरी टेलिकॉम कंपनियों के पास जाने के बारे में सोच भी नहीं पाएंगे। दरअसल, इस प्लान को रिचार्ज या एक्टिवेट कराने के बाद जियो यूजर्स को साल भर रिचार्ज नहीं कराना होगा। जियो ने 'बाय वन गेट वन' प्लान लॉन्च किया था, जिसके बारे में यूजर्स को ये तो मालूम है कि अगर वो 303 रुपये का रिचार्ज करवाते हैं, तो उन्हें 201 रुपये का एड-ऑन पैक मुफ्त दिया जाएगा।
इसका मतलब 303 रुपये के रिचार्ज पर मिलने वाले ऑफर के अलावा 5 जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा। लेकिन अगर यूजर्स इस रिचार्ज को 13 बार करा लेते हैं, तो उन्हें सालभर कोई रिचार्ज नहीं करवाना होगा। साथ ही डाटा यूज की कोई सीमा भी नहीं होगी।
क्या है ये प्लान?
यूजर अगर 303 रुपये का 13 बार रिचार्ज कराते हैं, तो उन्हें कुल मिलाकर 3939 रुपये (13x303) देने होंगे। इस रिचार्ज की वैधता 364 दिन (13x28) होगी। इस प्लान के तहत यूजर्स को 364 जीबी डाटा (13x28, 303 रुपये के रिचार्ज में 28 जीबी डाटा मिलता है) दिया जाएगा।
वहीं, बाय वन गेट वन के तहत जो एड ऑन पैक मिलेंगे, उसके आधार पर 65 जीबी (13x5) अतिरिक्त डाटा यूजर्स को दिया जाएगा। यानि इस रिचार्ज के बाद यूजर के खाते में 429 जीबी डाटा एक साल के लिए क्रेडिट कर दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर 499 और 999 रुयपे के प्लान भी ले सकते हैं। लेकिन इसे केवल 31 मार्च 2017 तक ही लिया जा सकता है।
Source : naidunia
