क्या एक महीने के लिए आगे बढ़ेगी जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की डेडलाइन?

रिलायंस जियो को ग्राहकों को इस बात की जानकारी पहले से ही है कि Jio का हैपी न्यू इयर ऑफर 31 मार्च को बंद होने जा रहा है. इसके बाद ग्राहकों को जियो की सेवाओं के लिए पैसे देने होंगे. जियो ने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर 99 रुपये वाला जियो प्राइम ऑफर लॉन्च किया था, जिसमें ग्राहकों को डिस्काउंट के साथ जियो की सर्विस मिलती रहेगी. पहले ये तय था कि ये प्राइम ऑफर केवल 31 मार्च तक के लिए ही रहेगा. लेकिन अब नई खबरों से पता चला है कि जियो इस प्राइम ऑफर को आगे बढ़ा सकती है.

1 अप्रैल से पहले ही आ गया Jio का नया ऑफर, ग्राहकों को मिलेगा 120GB फ्री डेटा

टेलीऐनालिसिस की खबर के मुताबिक, जियो प्राइम ऑफर के सब्सक्रिप्शन के लिए अंतिम तारीख को एक महीने आगे बढ़ा सकती है. इसका मतलब मार्च 31 की अंतिम तारीख बढ़कर 31 अप्रैल हो सकती है . हालांकि जियो ने इस बारें में कोई भी फैसला अब तक नहीं लिया है. रिपोर्ट ये भी है कि जियो ने प्राइम सब्सक्राइबर के लिए अपने 50 फीसदी टारगेट को पूरा कर लिया है.

फ्री में बन सकते हैं Jio Prime के मेंबर, जानिए ऐसे

रिलायंस जियो ने पिछले ही महीने 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स को पूरा कर लिया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने एक इवेंट के दौरान दी थी. साथ ही जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की भी घोषणा की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक जियो केवल 22-27 मिलियन यूजर्स को ही प्राइम में लेकर आने में कामयाब हुआ है. ऐसे में 31 मार्च की डेडलाइन से कंपनी को ज्यादा ग्राहकों को प्राइम में लाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा.



Source :आजतक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin