कपिल के शो की रिंकू भाभी ने गाया- पति मुझसे पि‍यार नहीं करते.

'द कपिल शर्मा शो' में डॉ मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर लेडी वर्जन धारण कर लिया है और वो अपने पति पर आरोप लगा रही हैं कि वह उनको पियार नहीं करते हैं.

दरअसल महिला दिवस के अवसर पर सुनील ने एक गाना रिलीज किया है. गाने में सुनील रिंकू भाभी बने हैं, जो अपने पति से शिकायत कर रही हैं कि उनके पति उनसे प्यार नहीं करते. यह एक कॉमेडी सॉन्ग है.

गाने के बारे में सुनील ने कहा, 'मैं कुछ दिनों से यह गाना रिलीज करना चाहता था. महिला दिवस से अच्छा और कौन सा दिन हो सकता था, इस गाने को रिलीज करने का. यह गाना भारत भर की शादीशुदा औरतों की मानसिकता को दिखाता है.'


Source : आजतक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin