एंड्रायड में वापस आया WhatsApp टेक्स्ट स्टेटस, 24 घंटें में नहीं होगा गायब.

कुछ दिनों पहले WhatsApp ने स्नैपचैट स्टोरी जैसे फीचर को अपने ऐप में ऐड किया था, इस पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. इसके बाद लोगों ने पुराने स्टेटस फीचर को वापस लाने की मांग की थी, इस मांग पर कंपनी हरकत में आई थी और इसे वापस लाने के लिए टेस्टिंग करने लगी थी. और पुराने फीचर को वापस लाने की पुष्टि भी की थी. अब पुराने टेक्स्ट स्टेटस फीचर को अधिकारिक तौर पर सारे एंड्रायड यूजर्स के लिए WhatsApp पर पेश कर दिया गया है.

यूजर्स इसे गूगल प्ले पर देख सकते हैं. आपके स्मार्टफोन पर ये मौजूद हुआ या नहीं इसे आप मैनुअली चेक कर पता लगा सकते हैं.

इसके लिए टॉप लेफ्ट में तीन डॉट वाले मेनु पर क्लिक करें उसके बाद सेटिंग पर जाएं फिर अबाउट और फोन नंबर वाले सेक्शन में आप पुराने स्टेटस ऑप्शन को देख सकते हैं. इसमें आपको वही पुराने 'Available', 'Busy', 'At school', 'At the movies' वाले ऑप्शन नजर आ जाएंगे और सबसे काम की बात की ये 24 घंटे में गायब नहीं होंगे. आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट वाले इसे आपके कॉन्टैक्ट में जाकर इसे देख पाएंगे.



Source : Aajtak

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin