संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद व्हाइट हाउस में लॉकडाउन, एक हिरासत में

अमेरिका के राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस को आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा. सघन तलाशी के बाद व्हाइट हाउस परिसर को सुरक्षा के लिहाज से क्लियरेंस मिल गई है. आसपास की सड़कों को भी आवाजाही के लिए खोल दिया गया है.

संदिग्ध पैकेट मिलने से खलबली
अमेरिकी वक्त के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस बजे व्हाइट हाउस परिसर के उत्तरी लॉन में एक संदिग्ध पैकेट पड़ा मिला. उस वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप-राष्ट्रपति माइक पेंस भी व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे. इसके फौरन बाद व्हाइट में इमरजेंसी का ऐलान किया गया. राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात खुफिया एजेसियों ने तलाशी अभियान चलाया. पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है. पैकेट की जांच चल रही है.

सुरक्षित निकाले गए लोग
रोजाना ब्रीफिंग के लिए पहुंचे पत्रकारों को कुछ देर के लिए प्रेस ब्रीफिंग रूम में ही रोक दिया गया. व्हाइट हाउस की सैर पर आए सैलानियों को भी आनन-फानन में बाहर निकाला गया. व्हाइट हाउस के आसपास की सड़कों को भी बंद कर दिया गया. हालांकि इसके चलते राष्ट्रपति के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले हफ्ते ही एक महिला ने व्हाइट हाउस के बाड़ को कूदकर फांदने की कोशिश की थी. लेकिन उसे पकड़ लिया गया था.

Source :आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin