पति नहीं देता था टाइम, नाराज पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया. महिला दिवस के मौके पर पत्नी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पत्नी को शिकायत थी कि उसका पति उसे वक्त नहीं देता. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

गाज़ियाबाद शहर में रीता नामक 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती है. उनकी शादी को दस साल बीत गए हैं लेकिन उनके घर में कोई संतान नहीं है. महिला दिवस के मौके पर बुधवार की रात रीता की अपने पति से कहासुनी हो गई. उसका कहना था कि पति उसे टाइम नहीं देता है. इसी बात से खफा होकर रीता ने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला.

पुलिस उपाधिक्षक अनिल यादव ने बताया कि घटना के बाद रीता के पति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक अधिक खून बह जाने की वजह से उसकी जान पर बन आई है.

डीएसपी यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसे टाइम नहीं देता था. वह कई बार पति शिकायत कर चुकी थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया. लिहाजा बुधवार को पत्नी गुस्से में थी और उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला.

पुलिस के मुताबिक पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट भी करता था. पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच संबंध नहीं बन पाते थे. इसलिए उनके यहां कोई बच्चा भी नहीं था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेजने की तैयारी कर ली है. उधर, उसका पति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin