योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामायण म्यूजियम के लिए 25 एकड़ जमीन का किया ऐलान

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे को लेकर अहम टिप्पणी की है। हालांकि इस पर सभी की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच खबर है कि राज्य सरकार ने रामायण म्यूजियम के लिए 25 एकड़ जमीन देने का फैसला किया है।

इस संग्रहालय के लिए केंद्र सरकार ने 150 करोड़ रुपए का प्रवधान किया है लेकिन इस पर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। अब सत्ता बदलते ही राज्य की भाजपा सरकार ने इसे बनाने की तैयारी कर ली है। इसके बाद अगले हफ्ते से ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत 2007 में मायावती सरकार ने की थी जब उसने इंटरनैशनल रामलीला संकुल प्रस्तावित किया।

जिसके बाद 2009 में लोकसभा चुनाव की वजह से इसमे तेजी आई और 27 एकड़ जमीन चिन्हित की गई। बाद में यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। जून 2015 में केंद्र सरकार ने अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने की घोषणा की लेकिन इसे लेकर कोई ठोस काम नहीं हो पाया। अब योगी सरकार ने इसके लिए जमीन देने का ऐलान कर दिया है।


Source : naidunia

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin