नई दिल्ली: 2016 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हो गया है. इस 64वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में अभिनेता अक्षय कुमार को ‘रुस्तम’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. नानावती केस पर बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने नेवी ऑफिसर रूस्तम का किरदार निभाया था जिसके लिए उऩकी काफी तारीफ हुई थी. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 127 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म में अक्षय के साथ इलियाना डीक्रूज मुख्य भूमिका में थी.
राष्ट्रीय पुरस्कारों में ‘फिल्म’ नीरजा को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है. ये फिल्म भी सच्ची घटना पर आधारित है. ये फिल्म नीरजा भनोट के जिंदगी पर बनी है जिसमें मुख्य किरदार सोनम कपूर ने निभाया है. राम माधवानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शबाना आजमी भी थीं.
यहां है Winners की पूरी LIST:
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट का अवॉर्ड अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ को मिला है. इस फिल्म सायशा सहगल और एरिका कार मुख्य भूमिका में थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के जायरा वसीम को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है.
वहीं अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘पिंक’ को सामाजिक मुद्दे पर बनी बेस्ट फिल्म का एवॉर्ड मिला है. इस फिल्म की रिलीज के साथ ही देश में महिलाओं की स्थिति को लेकर बहस शुरू हो गई थी. इस फिल्म में तापसी पन्नू को उनकी भूमिका के लिए काफी तारीफें मिली थीं.बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म का अवॉर्ड ‘धनक’ को मिला है. इस फिल्म के डायरेक्टर नागेश कूकूनुर हैं.बंगाली फिल्म ‘खलीफा’ को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए इंदिरा गांधी अवॉर्ड मिला है.Dashakriya को बेस्ट मराठी फिल्म का अवॉर्ड मिला है.Reservation को बेस्ट बंगाली फिल्म का अवॉर्ड मिला है.The Eyes of Darkness को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला है.
Source :ABP न्यूज़