AAP की नाराज महिला कार्यकर्ता ने संजय सिंह को जड़ा थप्पड़

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को एक स्थानीय महिला कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारने की कोशिश की है.

आज सुबह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कर रहे थे. तभी एक आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता हाथ में फूलों का हार लेकर संजय सिंह की तरफ बढ़ी और संजय की गाल की तरफ तेजी से हाथ बढ़ाया. संजय सिंह उतनी ही तेजी से पीछे हटते हैं. उसी तेजी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता महिला को पीछे धकेलते हैं और वो चीखते हुए संजय सिंह और पार्टी के नेताओं पर टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप लगाने लगती है. महिला का नाम सिमरन बेदी है और वो तिलक नगर की ही रहने वाली है.

नाराज महिला कार्यकर्ता ने थप्पड़ जड़ने की कोशिश की. इसके बाद तिलक नगर के स्थानीय आप विधायक जरनैल सिंह ने पीसीआर वैन को 100 नंबर पर कॉल कर बुलाया और शिकायत दर्ज कराई कि संजय सिंह को एक महिला ने थप्पड़ मारा है.

एमसीडी चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी पर कई तरह के आरोप लगे हैं लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता पर हमला करने का ये वाकया बिल्कुल तरोताजा है. महिला के हमले के बाद रोड शो रोकना पड़ा, खूब हंगामा हुआ और मीडिया के पूछने पर महिला ने पार्टी नेताओं से बातचीत का ऑडियो भी दिया जिसमें टिकट के लिए पैसे की मांग की गयी है.

सिमरन बेदी की मानें तो वो आमआदमी पार्टी पर बड़े ही गंभीर आरोप लगा रही है. सिमरन का कहना है कि कि वो कई साल से पार्टी से जुडी हैं और पार्टी के लिए दिल्ली और दिल्ली के बाहर अपने पति के साथ खूब मेहनत की लेकिन जैसे ही महिला ने चुनाव के लिए टिकट मांगा तो बात बिगड़ गयी. महिला आप कार्यकर्ता का आरोप है कि उसने तिलक नगर से एमसीडी चुनाव के लिए टिकट माँगा तो उनसे पैसे माँगे गये और संजय सिंह सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने मिलने से भी मना कर दिया. इस बात से आहत और नाराज होकर थप्पड़ मारा.


फिलहाल संजय ने मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ये जरूर कहा है कि महिला को थप्पड़ मारने से पहले ही रोक लिया गया था.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin