सीआरपीएफ जवानों से दुर्व्यवहार का मामला दर्ज

श्रीनगर। श्रीनगर संसदीय सीट के उपचुनाव के दौरान सीआरपीएफ जवानों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार के आरोपियों के खिलाफ बड़गाम जिले के चाडूरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

आइजी सीआरपीएफ रविदीप सिंह साही ने कहा कि हमने वायरल हुए वीडियो से घटना के स्थान तथा इसमें शामिल सीआरपीएफ की कंपनी की पहचान कर ली है। यह घटना बड़गाम जिले के करालपोरा-चाडूरा में हुई है।

वीडियो प्रामाणिक है और नौ अपै्रल का ही है। उन्होंने कहा कि हमने वीडियो में नजर आ रहे सभी शरारती तत्वों की भी पहचान कर ली है। हम उनके साथ कानूनी तरीके से ही निपटेंगे।

हमने सभी तथ्य एकत्र कर लिए हैं और चाडूरा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवा दिया है। इसके साथ ही हम भी एक प्राथमिकी दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि बल इस मामले को मजबूती से देखेगा।

बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले चार दिन से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इनमें सीआरपीएफ के जवानों के साथ हिसकतत्व मारपीट करते और उन्हें उकसाते हुए दिखाए गए हैं, लेकिन सीआरपीएफ के जवान इन तत्वों पर बल प्रयोग करने के बजाय संयम बरत रहे हैं।


Source : नईदुनिया

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin