#HBD सचिन अगर क्रिकेट के 'भगवान' हैं तो उनका ये फैन भी नहीं है किसी से कम!

क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 44 साल के हो गए हैं. सचिन के बर्थडे के मौके पर उनके सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम उनका बर्थडे मनाने के लिए मुंबई पहुंचे हैं. सचिन के क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी सुधीर ‘मिस यू सचिन’ का टैग बनवाए हुए क्रिकेट के मैदान पर नज़र आते हैं.

आपको बता दें कि सचिन के बर्थडे का दिन उनके फैन के लिए बेहद ही खास होता है. सचिन के फैंस तो उनके बारे में सभी खास बातें जानते ही हैं, लेकिन सचिन के सबसे बड़े फैन सुधीर के जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से ऐसे हैं जिन्हें सचिन के फैन जरूर जानना चाहेंगे. आज हम आपको सुधीर गौतम के जीवन से जुड़ी हुई इन्हीं खास बातों के बारे में बता रहे हैं.

आपको बता दें कि सचिन के सबसे बड़े फैन के तौर पर पहचान बना चुके सुधीर बिहार के बिहार मुजफ्फरपुर जिले के दामोदरपुर गांव के रहने वाले हैं.1981 में जन्मे सुधीर गौतम ने 2003 से 2010 के बीच टीम इंडिया के खेले गए 150 मैचों में दर्शक के तौर हिस्सेदार रहे.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुधीर ज्यादातर समय अपनी साइकिल से ही भारत में खेले जा रहे मैचों में एक मैदान से दूसरे मैदान पहुंच जाते हैं. यहां तक की वो लाहौर और बंग्लादेश में भी साइकिल पर ही मैच देखने जा चुके हैं.2011 में टीम इंडिया का वर्ल्ड कप कर जीतना सुधीर के लिए और भी खास तब हो गया जब वो सचिन के साथ इस जीत के सेलिब्रेशन का हिस्सा बने. सचिन ने खुद सुधीर को ड्रेसिंग रूम में बुलाया और इस खास मौके के सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने का मौका दिया.सुधीर गौतम ने 14 साल की उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी थी. उसके बाद उन्होंने कुछ समय दूध की डेयरी में काम किया.सबसे रोचक बात ये है कि क्रिकेट के प्रति अपनी दिवानगी के चलते अपनी शादी भी पोस्टपन कर दी थी.

सुधीर हर साल सचिन तेंदुलकर का बर्थडे बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं. सचिन का बर्थडे सुधीर उनके साथ ही सेलिब्रेट करते हैं. अगर कहीं वजहों से उनकी मुलाकात इस दिन सचिन से नहीं हो पाती है तो वो अपने दोस्तों के साथ केक काटकर उनके बर्थडे को सेलिब्रेट करते हैं.

Source : ABP न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin