अब हर रविवार बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, इस कारण लिया गया यह फैसला

किसी दिन हड़ताल हो जाए और पेट्रोल पंप बंद रहे तो लोग परेशान हो जाते हैं लेकिन अब ऐसा कुछ होने जा रहा है जिसके चलते यह पेट्रोल पंप हर रविवार बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार कंसोरटियम ऑफ इंडियन पट्रोलियम डीलर्स (सीआईपीडी) ने 10 मई के बाद से हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलान किया है।

पेट्रोल पंप 14 मई से हर रविवार को बंद रह सकते हैं। पेट्रोल पंप डीलर के संगठन कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोल डीलर्स (सीआईपीडी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईधन की कम खपत के आग्रह के बाद यह फैसला लिया है। संगठन के अध्यक्ष एडी सत्यनारायन ने कहा कि सीआईपीडी ने अपने सदस्यों से 14 मई 2017 से हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने की अपील की है।

इस बीच इस निर्णय से खुद को अलग करते हुए ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा है कि दिल्ली समेत 21 राज्यों के पेट्रोल डीलर्स इसमें शामिल नहीं होंगे। पेट्रो कंपनियों के साथ कमीशन को लेकर बातचीत चल रही है। इसके अलावा पेट्रोल पंप मालिक ने 10 मई को 'नो पर्चेस डे' के रूप में मनाने की योजना में हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक द कंसोर्टियम ऑफ इंडिया पेट्रोलियम डीलर (सीअाईपीडी) ने ईंधन की खपत कम करने के लिए रविवार के दिन पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है। सीअाईपीडी के अध्यक्ष एडी सत्यनारायण के हवाले से बताया गया कि ईंधन की खपत कम करने के पीएम मोदी की अपील की तर्ज पर यह कदम उठाया जा रहा है। सीअाईपीडी के पेट्रोल पंप केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हैं। लिहाजा सिर्फ इन्हीं राज्यों में इसका असर रहेगा यानी 14 मई से इन राज्यों में प्रत्येक रविवार को पेट्रोल और डीजल की नहीं मिलेगा।

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने साफ किया कि सीअाईपीडी के इस फैसले का पूरे देश में असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसके पेट्रोल पंप सिर्फ केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में ही है।

उन्होंने कहा कि हम इस फैसले का समर्थन करते हैं। साथ ही इस तरह के कदम उठाने की मांग करते हैं। इससे पहले पेट्रोल पंप मालिकों की ओर से ज्यादा कमीशन की मांग को लेकर प्रत्येक रविवार को हड़ताल करने की धमकी देने की खबर आई थी। हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंनियों की ओर से डीलरों का कमीशन रिवाइज करने का आश्वासन मिलने के बाद जनवरी में इस हड़ताल को वापस ले लिया गया था।


Source : naidunia

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin