माकन ने किया इस्तीफे का ऐलान, शीला दीक्षित को भी दिया जवाब


दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि मार्च 2015 में मैंने कार्यभार संभाला था. हम सब जगह जीरो सीट पर थे. दो साल का कठिन भरा समय था. हमने इश्यू बेस लड़ाई लड़ी. मेरे ख्याल से सही ऑपोजिशन बने. हमने रिजनेबल वापसी की है. कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के अंदर 9 प्रतिशत से ज्यादा की वापसी की है. दो साल में मुझे स्वतंत्रता दी, जिला प्रेसिडेंट, और टिकट बंटवारे में अच्छी वापसी है. मेरी आशा थोड़ी और ज्यादा थी.


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे. मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं, नैतिक जिम्मेदारी. मैं प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दे रहा हूं. एक साल तक कोई पद नहीं लूंगा. इस पार्टी के साथ मेरा जुड़ाव वैचारिक है.

शीला दीक्षित को भी दिया जवाब

अजय माकन ने शीला दीक्षित के आरोपों पर भी जवाब दिया. माकन ने कहा कि हम नतीजों पर मंथन करेंगे. शीला दीक्षित और संदीप दीक्षित पिछले दो साल से मुझपर हमला कर रहे हैं लेकिन मैं नाराजगी में उनको जवाब नहीं दूंगा. अजय माकन ने कहा कि शीला दीक्षित को मैं अपना मेंटर मानता हूं, उनके बेटे जैसा हूं. उनके बयानों पर जवाब नहीं दूंगा और कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए काम करता रहूंगा.

Source : aajtak

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin