दी मेट्रो स्टेशन की जानकारी
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर पीएम मोदी ऑस्ट्रेलियाई पीएम को मेट्रो स्टेशन, उसकी बनावट के बारे में जानकारी देते कैमरे में कैद हुए. पीएम के मेट्रो में सफर को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई.
अक्षरधाम मंदिर में पहुंचे दोनों पीएम
मंडी हाउस से 4 मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय करने के बाद दोनों पीएम अक्षरधाम मंदिर पहुंचे, यहां दोनों साथ पूजा-पाठ करते नजर आए. उसके बाद दोनों बैट्री कार (गोल्फ कार्ट) सवार होकर अक्षरधाम मंदिर में दोनों घुमते दिखे. इस दौरान पीएम मोदी अक्षरधाम मंदिर के बारे में ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल को जानकारी देते हुए नजर आए. साथ में मंदिर के एक पंडित भी नजर आए.
पहली बार नहीं है मोदी का मेट्रो सफर
पहली बार नहीं है जब मोदी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से सफर कर रहे हैं. फरीदाबाद रूट और एयरपोर्ट रूट पर मोदी मेट्रो में सफर कर चुके हैं.
पिछले साल पीएम मोदीने फ्रेंच प्रेसीडेंट फ्रांस्वा ओलांद के साथ भी मैट्रो में यात्रा की थी. उस वक्त पीएम मोदी ने दिल्ली से गुड़गांव तक की यात्रा मेट्रो में की थी.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल भारत दौरे पर हैं. इस दौरान इन दो नेताओं ने सोमवार को आतंकवाद से निपटने मंल सहयोग को बढ़ाने से जुड़े समझौते समेत कुल छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इस मौके पर आयोजित सयुंक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने टर्नबुल को दोनों देशों के संबंधों में सुधार क्लाने के लिए विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियन कैप्टन स्टीव स्मिथ की मिसाल दी.
On board the Delhi Metro with PM @TurnbullMalcolm. We are heading to the Akshardham Temple. pic.twitter.com/AiP4BAqhLY— Narendra Modi (@narendramodi) 10 April 2017

