भारत के 6500 स्क्रीन्स में रिलीज हुई 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बनने की पूरी तैयारी कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक यह फिल्म पहले दिन की कमाई के मामले में 2017 की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी. अभी तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की रईस के नाम पर है. रईस ने पहले दिन 20.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
दुनिया भर में करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई बाहुबली 2 के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. सभी भाषाओं में फिल्म की कुल कमाई का यह आंकड़ा है और इस तरह पहले ही दिन बाहुबली ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. देखें ट्वीट -
#Baahubali2 is heading towards a historic ₹100 Cr NBOC in #India (All languages combined) on Day 1.. pic.twitter.com/z4AHRCQo9I— Ramesh Bala (@rameshlaus) 28 April 2017
