![]() |
| यह तस्वीर 2011 की है जब अनशन के सातवें दिन बाबा रामदेव की तबीयत बिगड़ गई थी। |
सोशल मीडिया पर तस्वीरें आने के बाद रामदेव के अनुयायियों ने खबर की सत्यता के लिए पतंजलि योगपीठ और योग गुरु बाबा रामदेव से जुड़े लोगों को फोन करना शुरू कर दिया। हरिद्वार में पतंजलि के प्रवक्ता एस. के. तिजारावाला को बयान जारी कर बताना पड़ा कि शरारती तत्वों ने बिहार में हुए ऐक्सिडेंट और वर्ष 2011 में पतंजलि से जौलीग्रांट हॉस्पिटल ले जाते वक्त कि योगगुरु बाबा रामदेव की तस्वीरों को जोड़कर इस तरह की अफवाह फैलाई है। उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव पूर्ण रूप से स्वस्थ और सुरक्षित हैं। दरअसल जून 2011 में बाबा रामदेव भ्रष्टाचार के खिलाफ उपवास पर थे। उपवास के सातवें दिन उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
![]() |
| (यह तस्वीर बिहार के बक्सर में एनएच 84 पर हुए हादसे की है जिसे मुंबई-पुणे हाइवे का बताया जा रहा है।) |
Source : NBT

