अगले हफ्ते रिलीज हो रही है 'बाहुबली', साथ ही निर्माताओं ने दिया बड़ा आॅफर

'बाहुबली' को अगले हफ्ते ही री-रिलीज किया जा रहा है। पहले यह फिल्म अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में लगने वाली थी। पहली बार यह फिल्म 10 जुलाई 2015 के रिलीज हुई थी।

इस तारीख को दिखाता एक पोस्टर जारी हुआ है जिस पर एक बड़ा आॅफर भी है। पोस्टर में कहा गया है कि 'बाहुबली' देखने वालों को 'बाहुबली 2' के वीकेंड का पक्का टिकट भी मिलेगा।

बता दें कि फिल्म का दूसरा भाग रिलीज होने के लिए तैयार है। गुरूवार को ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसके मेकर्स ने तय किया है कि फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज से पहले फिल्म का पहला भाग फिर से रिलीज किया जाए।

मेकर्स का मानना है कि अभी भी कुछ दर्शक तो ऐसे होंगे जो कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस बात को जानते होंगे मगर उन्होंने पहला भाग नहीं देखा होगा। निर्देशक एसएस राजमौली ने कहा,'हम 'बाहुबली - द कन्क्लूजन' की रिलीज से ठीक तीन हफ्ते पहले फिल्म के पहले भाग 'बाहुबली: द बिगिनिंग' को भी रिलीज करेंगे ताकि जिन लोगों ने 'बाहुबली' के पहले भाग को नहीं देखा है वह फिल्म की कहानी का पहला भाग देखकर अच्छे से समझ लें। दूसरे भाग का सही तरीके से आनंद उठा सकें।'


फिल्म 'बाहुबली - द कन्क्लूजन' 28 अप्रैल को रिलीज होगी। यह फिल्म 'बाहुबली - द बिगिनिंग' का सीक्वल है। इसमें प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे कलाकार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin