क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें 1 जून से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर टिकी हुई हैं. उससे पहले ही इंडियन टीम के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है. चैंपियंस ट्रॉफी में इंडिया के खेलने पर संकट मंडरा रहा है. इसका कारण बीसीसीआई और आईसीसी के बीच विवादित ‘बिग थ्री फॉर्मूले’ को माना जा रहा है.
‘बिग थ्री फॉर्मूले’ को लेकर दोनों बोर्ड के अधिकारियों के बीच चली बातचीत का कोई हल नहीं निकल सका है और अगर इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी से हटने का फैसला लेता है तो इससे विश्व क्रिकेट को बड़ा नुकसान होगा. बिग थ्री फार्मूला तीन देशो (भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) के बोर्ड के हिस्सेदारी और सभी देशों से ज्यादा लाभ लेने के लिए बनाया हुआ है.
आईसीसी के नए नियमों के अनुसार किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में होने वाली कमाई में भारत की हिस्सेदारी के साथ-साथ उसकी आधिकारिक ताकत को सीमित करने का फैसला लिया है. जिससे बीसीसीआई नाराज है.
फिलहाल भारत में आईपीएल जारी है. 21 मई को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा उसके ठीक 10 दिन बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होगा. अगर सबकुछ ठीक रहा तो भारत का पहला मुकाबला 4 जून को पाकिस्तान के साथ खेलना तय है.
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से क्रिकेट सीरीज देखने को नहीं मिली है और क्रिकेट प्रेमियों को इस मैच का इंतजार था. भारत ने 2002 (संयुक्त विजेता) और 2013 में दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी में एक महीने का वक्त है. उम्मीद की जानी चाहिए कि दोनों बोर्ड बैठकर इस विवाद का कोई हल निकाल लेंगे.
Source : आजतक