#HBD : यादों में खो चुकीं परवीन बाबी का आज है जन्मदिन

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा परवीन बॉबी  का आज जन्मदिन है. परवीन का जन्म 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था. अपने फिल्मी करियर में परवीन ने कई मशहूर अभिनेताओं के साथ एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं. आइए जानते हैं परवीन बाबी  की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें...
परवीन बाबी  का पूरा नाम परवीन वली मोहम्मद अली खान बाबी  था. माता पिता की शादी के 14 साल बाद परवीन बाबी  का जन्म हुआ था और 10 साल की ही उम्र में उनके पिता का देहांत हो गया था. 1972 में परवीन ने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और 1973 की फिल्म 'चरित्रम' में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर आईं. 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'मजबूर' बाबी  की पहली हिट फिल्म थी जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे.

महेश भट्ट की फिल्म 'अर्थ' और 'वो लम्हे' उनके और परवीन बाबी  के रिश्तों पर आधारित फिल्म कही गई थी. 1970 से 1980 के बीच में परवीन ने 'दीवार', 'नमक हलाल', 'अमर अकबर एंथनी' और 'शान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं.

परवीन बाबी  की कभी शादी तो नहीं हुई लेकिन हमेशा से उनका नाम डैनी, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ जोड़ा जाता था. खबरों के मुताबिक परवीन बाबी  के रिश्ते अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ करते थे और परवीन ने अमिताभ के ऊपर उनका मर्डर करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया था.


एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin