किशोरी अमोनकर के निधन पर लता मंगेशकर, शबाना आजमी समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शोक जताया

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी, विशाल ददलानी और लता मंगेशकर ने विख्यात शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर के निधन पर शोक जताया है. किशोरी (84) ने दादर पश्चिम स्थित अपने घर पर मध्य रात्रि से थोड़े समय पहले अंतिम सांस ली.

उनके पति का पहले ही निधन हो चुका था. उनके परिवार में दो बेटे और पोते-पोतियां हैं. बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है.

लता मंगेशकर ने कहा, “मुझे अभी-अभी पता चला कि शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर जी का स्वर्गवास हुआ, यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. वह एक असाधारण गायिका थीं. उनके जाने से शास्त्रीय संगीत जगत की बड़ी क्षति हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.”

शबाना आजमी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “कितान बड़ा नुकसान..मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे ऐसे समय में रहने का मौका मिला, जहां मैं किशोरी के गाने सुन सकी.”

कैलाश खेर ने किशोरी के निधन पर कहा, “शास्त्रीय संगीत की महान गायिकाओं में से एक इस दुनिया को छोड़कर चली गईं.. संगीत की संस्था..किशोरी अमोनकर की आत्मा को शांति मिले.

विशाल ददलानी ने कहा, “विख्यात गायिका किशोरी अमोनकर की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें. उनकी रोशनी के बिना संगीत की दुनिया की रोशनी मंद पड़ गई.

अशोक पंडित ने भी दुख जताया और कहा, “किशोरी अमोनकरजी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. अपने आप में संस्था. संगीत की दुनिया उन्हें याद करेगी. श्रद्धांजलि..उनकी आत्मा को शांति मिले.

सलीम मर्चेंट ने भी दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “किशोरी अमोनकरजी गुजर गईं..उनका संगीत अमर है और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करेगा. वह हमारी भारत रत्न हैं.. उन्हें बेहद याद करूंगा.




Source :ABPन्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin