छोटा शकील ने दाऊद की तबीयत से जुड़ी खबरों को बताया अफवाह, कहा- भाई फिट एंड फाइन

मीडिया में दाऊद इब्राहिम की बीमारी को लेकर मीडिया में आर रही खबरों को इसके साथी रहे छोटा शकील ने अफवाह करार दिया है। छोटा शकील के अनुसार इन बातों में सच्चाई नहीं है और दाऊद पूरी तरह से ठीक है। एक अंग्रेजी अखबार से हुई बातचीत में छोटा शकील ने कहा कि

ऐसी अटकलें लग रही हैं कि कुख्यात गैंगस्टर और 1993 मुंबई बम धमाकों का मास्‍टरमाइंड दाऊद इब्राहिम नहीं रहा, कुछ पाकिस्तानी मीडिया चैनल्‍स ने यह भी कहा कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं। वहीं दाऊद इब्राहिम को दिल का दौरा पड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखे जाने की खबर भी आई। लेकिन लंबे समय से दाऊद के साथी रहे छोटा शकील ने इन खबरों को अफवाह बताया है।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया से फोन पर हुई बातचीत के दौरान छोटा शकील ने कहा कि दाऊद के मारे जाने की खबर में कोई सच्‍चाई नहीं है। उन्‍होंने कहा, 'मेरी आवाज सुनिए, क्‍या इससे आपको लगता है कि ऐसी कोई घटना हुई है। ये सब खबरें अफवाह से ज्‍यादा कुछ नहीं हैं। भाई फिट एंड फाइन हैं।'

इससे पहले खबर आ रही थी कि कि दाऊद इब्राहिम को दिल का दौरा पड़ने के बाद कराची के आगा खान अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक है। भारतीय खुफिया एजेंसियां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की हालत पर करीबी से नजर रख रही हैं। एक न्‍यूज चैनल ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा है कि दाऊद को कराची के एक अस्‍पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।


गौरतलब है कि दाऊद 1993 के मुंबई बम धमाके का मास्‍टरमाइंड है। इन धमाकों में 250 लोगों की मौत हो गई थी। कानून से बचने के लिए दाऊद इन धमाकों के बाद पाकिस्तान भाग गया था। वहीं से फिलहाल वह अपनी डी कंपनी के कारोबार को चला रहा है। हालांकि पाकिस्‍तान हमेशा से ही दाऊद के वहां पर होने की खबरों का खंडन करता रहा है। 2003 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी दाऊद को प्रतिबंधित सूची में शामिल कर लिया था।

Source : naidunia

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin