हालांकि, सुनील ग्रोवर के साथ उनके हालिया के झगड़े ने दर्शकों में उनकी बहुत ही नकारात्मक छवि का प्रचार किया है। जिससे उनके शो के साथियों सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया है। इन तीनों हास्य कलाकरों ने कपिल शर्मा शो पर कपिल के साथ शूट करने से इंकार कर दिया है। खैर, शो के निर्माताओं ने इन हास्य अभिनेताओं की कमी को पूरा करने के लिए अलग-अलग हास्य अभिनेताओं से बात करनी शुरु कर दी है।
कुछ रियलिटी शो की मेजबानी के बाद, कॉमेडी किंग कपिल ने 2013 में एक नये शो "कॉमेडी नाइट्स विद कपिल" को लॉन्च किया। लेकिन दुर्भाग्य से, उनका यह शो पूरी तरह से फ्लाप रहा। जिसके बाद कपिल के हिट शो 'द कपिल शर्मा' शो की शुरुआत हुई।
इसके अलावा कई लोगों के लिए कपिल प्रेरणा रहे हैं। वह एक्टिंग फील्ड में एक बाहरी व्यक्ति हैं और यह सब उनकी अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का नतीजा है जिसने उन्हें शीर्ष पर पहुंचने में बहुत बड़ा रोल अदा किया है।
कॉमेडी किंग कपिल इन 5 सूत्रों को मानते हैं अपनी सफलता का कारण-
1) यदि आप अपने काम में अच्छे हैं और इसे सतत् करते रहते हैं, तो आप इसके जरिये बड़ी से बड़ी सफलता भी हासिल कर सकते हैं।
2) अपने आप पर हँसने में सक्षम हो: दूसरों पर चुटकुले करने से पहले, आपको पहले अपने आप से हंसना सीखना होगा।
3) आत्मविश्वास से रहें और अपनी कमियों के बारे में कभी शर्मिंदा न हो: कपिल शर्मा अंग्रेजी में अच्छे नहीं हैं और वह इस बात को आत्मविश्वास के साथ मानते हैं।
4) खुद गलतियां करें: हाल ही में कपिल शर्मा से जुड़े विवाद इस बिंदु का एक बढ़िया उदाहरण है।
5) अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें: कपिल शर्मा को हम पहले एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के तौर पर जानते थे लेकिन टीवी शो होस्ट करने और एक्टिंग में बेहतरीन परफार्मेंस के बाद उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वह एक महान गायक भी हैं।


