अब टूटेगा 'पीके' का रिकाॅर्ड, चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही 'दंगल'

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'पीके' है। इसे अब 'दंगल' पछाड़ने वाली है। 'दंगल' ने दुनियाभर से 742 करोड़ रुपए कमाए थे। अब यह कमाई चीन में रिलीज से बढ़ने वाली है।

'पीके' की दुनियाभर में ग्राॅस कमाई 792 करोड़ रुपए है। 'दंगल' के पास अच्छा मौका है इसे पछाड़ने का। बता दें कि आमिर की फ़िल्म '3 इडियट्स' को भी चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था। फ़िल्म '3 इडियट्स' 1970 दशक के बाद कि पहली भारतीय फिल्म थी जिसे चीन में सार्वजनिक रूप में जारी किया गया था।

खबर है कि आमिर खान और नीतेश तिवारी अपनी फिल्म के प्रचार के लिए आज रात चीन रवाना होंगे। आमिर खान इस क्षेत्र के साथ एक अत्यंत विशेष संबंध साझा करते हैं, क्योंकि आमिर की फिल्म 'पीके', '3 इडियट्स' और 'धूम 3' चीन बॉक्स ऑफिस पर गैर चीनी फ़िल्म होने के बावजूद शीर्ष तीन उच्चतम श्रेणी में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थी।

आमिर की फिल्म "पीके" चीन में सर्वश्रेष्ठ उच्चतम कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। फ़िल्म ने 140 करोड़ की मोटी कमाई बॉक्स ऑफिस पर दर्ज कराई और फ़िल्म को 4000 स्क्रीन के विशाल पैमाने पर रिलीज किया गया था।


अब आमिर की 'दंगल' भी बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए तैयार है। यह भारत में 385 करोड़ क्लबों में प्रवेश करने वाली पहली बॉलीवुड फ़िल्म भी बनी। भारत में अब तक की सबसे बड़ी ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी यही है।

Source : नईदुनिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin