अब बदला लेने की नीयत से फेसबुक पर पोस्ट नहीं हो सकेंगे फोटो

फेसबुक ने एक नया फीचर पेश किया है जो कि उन लोगों की हरकतों पर लगाम लगाएगा जो कि किसी तरह का बदला लेने की नीयत से अश्लील व अंतरंग तस्वीरे पोस्ट करते हैं। फेसबुक की नई फोटो मैचिंग टेक्नोलाॅजी 'रिवेंज पोर्न' से छुटकारा दिलाएगी। यह सुनिश्चित करेगी कि एक बार कोई फोटो उस श्रेणी में दर्ज हो जाए और हटा लिया जाए तो उसे फिर से सबमिट नहीं किया जा सके।

साइबर सिविल राइट्स इनिशिएटिव ने 2013 के एक अध्ययन में पाया कि रिवेंज पोर्न के शिकार 93% को भावनात्मक तनाव का सामना करना करना पड़ता है और 82 प्रतिशत ने माना कि इसके शिकार होने से जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उन्हें काफी हानि पहुंची है।

फेसबुक का कहना है कि वह इस गलत हरकतों को कम करने में मदद करना चाहता है और इसीलिए एक नया टूल पेश किया है। अपने ब्लाॅग पोस्ट में, कंपनी ने कहा कि यह लोगों को बिना अनुमति के पोस्ट की गई अंतरंग तस्वीरें पोस्ट होने की रिपोर्ट करने का मौका देगा और उन तस्वीरों को स्पेशल टीम रिव्यू करेगी। अगर जरूरी हुआ तो उसे हटा दिया जाएगा। इसके बाद, फोटो-मैचिंग टेक्नोलाॅजी ऐसी तस्वीरों को फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम से दूर रखने का काम करेगी।

कंपनी के मुताबिक अगर तस्वीरों के हटा देने के बाद भी कोई उसे शेयर करने की कोशिश करेगा तो हम उसे चेतावनी देंगे कि यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है और हम उनकी इस शेयर करने के प्रयास को रोक देंगे।


एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin